सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में सोमवार को थाना कपिलवस्तु परिसर में ग्राम प्रहरीगण के लिए सम्मान एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान आईपीएस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु श्री संतोष कुमार तिवारी के साथ ग्राम प्रहरी गण को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना क्षेत्र कपिलवस्तु में सराहनीय कार्य करने वाले तीन ग्राम प्रहरीगणों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित ग्राम प्रहरी गण में राजकुमार पाण्डेय ग्राम प्रहरी सिहोरवा बुजुर्ग मुनिराम गौड़ ग्राम प्रहरी महुअवाशेख एवं मोहम्मद इलियास ग्राम प्रहरी कलवारी शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान ने ग्राम प्रहरीगण की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने सूचना संकलन एवं पुलिस जनसहयोग में ग्राम प्रहरी गण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरी गणों से कर्तव्य निष्ठा सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु द्वारा भी ग्राम प्रहरी गण को निरंतर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने एवं क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक छोटी बड़ी घटना की सूचना समय से देने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
