सिद्धार्थनगर।
घने कोहरे एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ दिनांक 27 दिसंबर 2025 को की गई।
यातायात पुलिस द्वारा साड़ी तिराहा पावर हाउस तिराहा सिद्धार्थ तिराहा पेट्रोल पंप तिराहा एवं सनई चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पी.ए. सिस्टम के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
उसका-नौगढ़ स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट फ्यूल न देने के शासनादेश से अवगत कराते हुए बिना हेलमेट फ्यूल लेने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत कोहरे से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए जिला मुख्यालय सनई-उसका मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए तथा दुर्घटना एवं जाम की आशंका उत्पन्न कर रहे अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से हटाया गया। क्रेन से उठाए गए 2 वाहनों का चालान भी किया गया।
इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग न करने दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने तीन सवारी बैठाने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 49 वाहनों का चालान कर ₹61500 शमन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हर परिस्थिति में यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरी Live 24 India News सिद्धार्थनगर
