सिद्धार्थनगर : 27 दिसम्बर 2025 को जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जनसुनवाई की गई।
थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
थाना दिवस में उपजिलाधिकारी सदर थानाध्यक्ष मोहाना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मोहाना चौराहा पर गरीब असहाय वृद्धजन एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल से स्थानीय लोगों में संतोष एवं राहत देखने को मिली।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
