सिद्धार्थनगर।
थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत काणर माता स्थान पर शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से मौके पर रखा सोफा बेड फ्रिज एसी टीवी कपड़े ज्वेलरी सहित लगभग 5 लाख रुपये का घरेलू एवं कीमती सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय तहसील प्रशासन उपजिला अधिकारी विवेकानंद मिश्र प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से बाल्टी व अन्य संसाधनों की मदद से आग को फैलने से रोका गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कहा ।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
