ऑपरेशन ऑल आउट के तहत खुनुवां बॉर्डर पर सघन चेकिंग एसएसबी व पुलिस ने की संयुक्त पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर 25 दिसम्बर 2025

जनपद में सुरक्षा एवं सतर्कता को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन ऑल आउट के तहत भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा खुनुवां बॉर्डर पर एसएसबी एवं थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों एवं वाहनों की गहन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम अवैध तस्करी पर नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

 

इस दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *