सोशल मीडिया पर वायरल आरोप निराधार शोहरतगढ़ गौशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त एसडीएम

सिद्धार्थनगर :

नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित गौशाला को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आरोपों को प्रशासन ने निराधार बताया है। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को भेजी गई आख्या में स्पष्ट किया गया है कि गौशाला में गायों के भरण पोषण स्वास्थ्य एवं ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था मौजूद है।

उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने राजस्व टीम के साथ नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कुल 125 गायें पाई गईं जिनमें से 2 गायें बीमार थीं। बीमार गायों का पशु चिकित्सक द्वारा सुबह शाम उपचार किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति में सुधार पाया गया।

गौशाला में तैनात केयरटेकर द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन पशु चिकित्सक द्वारा सभी गायों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और किसी भी गाय अथवा पशु की तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार कराया जाता है।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि गौशाला में चारा भूसा पानी एवं पशुओं के रहने की पर्याप्त व्यवस्था है। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही नहीं पाई गई।

उपजिलाधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल कमेंट जिसमें गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक हैं। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बिना सत्यापन के भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें जिससे जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

📍 रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *