साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने दिलाई राहत 27500 रुपये वापस

सिद्धार्थनगर 21 दिसंबर 2025 :

जनपद सिद्धार्थनगर में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला को बड़ी राहत दिलाई है। शिकायतकर्ता श्रीमती फरहत अंजुम के खाते से फ्राड हुई धनराशि में से 27500 रुपये को साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध शुभेंदु सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

निरीक्षक अरुण कुमार एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

शिकायतकर्ता श्रीमती फरहत अंजुम निवासी लटिया थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से अज्ञात साइबर ठग द्वारा इनाम का पैसा भेजने का झांसा देकर यूपीआई के माध्यम से कुल 96748 रुपये दिनांक 28 नवंबर 2025 को ट्रांसफर करा लिए गए थे।

फ्राड का पता चलते ही पीड़िता द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना की टीम ने संबंधित बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से कार्यवाही करते हुए 21 दिसंबर 2025 को पीड़िता के खाते में 27500 रुपये वापस कराए।

इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

धनराशि वापस कराने वाली साइबर पुलिस टीम

निरीक्षक अरुण कुमारनि रीक्षक दानिश आजम मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदीआ रक्षी आशुतोष जायसवाल आरक्षी विशाल तिवारी

साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि

अपनी निजी जानकारी बैंक विवरण ओटीपी व पासवर्ड किसी से साझा न करें।

अनजान लिंक, कॉल व मैसेज से सावधान रहें।

ऑनलाइन लेनदेन में सुरक्षित वेबसाइट (https) का ही उपयोग करें।

सार्वजनिक वाई-फाई पर ऑनलाइन बैंकिंग न करें।

साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

अधिक सहायता हेतु साइबर क्राइम सेल सिद्धार्थनगर के मोबाइल नंबर 7839697399 पर संपर्क करें।

🚨 साइबर ठगों से सावधान रहें!

📢 जागरूकता ही सुरक्षा है।

रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *