भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत

सिद्धार्थनगर 21 दिसंबर 2025

भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा एसएसबी नेपाल पुलिस एवं एपीएफ नेपाल के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु के नेतृत्व में यह संयुक्त गश्त भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के संवेदनशील इलाकों में की गई।

संयुक्त पैदल गश्त के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा सीमा सुरक्षा को लेकर आवश्यक चेकिंग की गई। इसके साथ ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों एवं नेपाल पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय सूचना आदान प्रदान और सहयोग को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता भी की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की संयुक्त गश्त का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों तस्करी अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है जिससे सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

स्थानीय लोगों से भी संवाद कर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *