सिद्धार्थनगर 21 दिसंबर 2025 :
जनपद में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद सिद्धार्थनगर में संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 22 दिसंबर 2025 रविवार को अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक शीतलहर एवं ठंड से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक समस्त उपजिलाधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है।
प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
