जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा आज दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिद्धार्थनगर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान तिराहों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा लोगों से शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर गश्त एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षकक्षेत्राधिकारी सदर सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
