दिनांक: 18.12.2025 जनपद: सिद्धार्थनगर
नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में थाना इटवा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में रवीन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में आज दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को थाना इटवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु•अ•सं• 230/2025 धारा 75(1) 351(3)76 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को करहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. गुलाम गौस उर्फ पप्पू पुत्र बरकत अली
निवासी कस्बा इटवा टोला पहाड़ापुर
थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी थाना इटवा
2. हे•का• उपेन्द्र निषाद थाना इटवा
3. का• रुद्र प्रताप नायक थाना इटवा
रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
