थानाक्षेत्र कठेला समय माता अंतर्गत ग्राम रेहरा कला निवासी राम भुवाल निषाद पुत्र पीताम्बर के बैंक खाते से साइबर फ्राड के माध्यम से ₹8800 की धनराशि डेबिट हो गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना तत्काल थाना कठेला समय माता में दी गई।
डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर जागरूकता एवं साइबर अपराध रोकथाम अभियान के अंतर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ एवं अभय सिंह, थानाध्यक्ष कठेला समय माता के निर्देशन में आज दिनांक 16-12-2025 को थाना कठेला समय माता की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि ₹8800 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित द्वारा साइबर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
साइबर टीम का विवरण
1. उप निरीक्षक आनंद कुमार, थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर।
2. महिला आरक्षी ज्योति पांडेय थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
