श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ भव्य झांकियों ने बांधा समां

सिद्धार्थनगर: विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर सिरवत में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ अपने भव्य रूप में निरंतर जारी है। महायज्ञ के क्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंच रही है।

कथा वाचन के दौरान पूज्य कथा वाचिका अन्नपूर्णा जी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र आदर्शों एवं धार्मिक मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठते हैं। कथा स्थल पर पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दे रहा है।

महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित झांकी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रीराम जन्म वनवास सीता स्वयंवर हनुमान जी की लंका यात्रा सहित विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी सजीव पात्रों और मधुर भजनों के साथ प्रस्तुत झांकियों ने धार्मिक भावनाओं को और प्रबल कर दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। वहीं यज्ञ संयोजक पं. सोमनाथ शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रसून शुक्ला, शशि कुमार शुक्ला डॉ. दिनेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ आगामी तिथियों तक जारी रहेगा जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि जिला संवाददाता लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *