मिशन शक्ति अभियान के तहत अपहृता युवती सकुशल बरामद

थाना कठेला समय माता मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति टीम थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अपहृता युवती बन्दु वारी चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची जहां पूछताछ में युवती ने अपना नाम सुमन पुत्री स्व. रामकिशोर निवासी पचपेड़वा थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर बताया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर वादी मुकदमा श्री दुर्गेश की बहन के रूप में पहचान सुनिश्चित की गई। परिजनों को तत्काल सूचना दी गई तथा आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अभय सिंह की उपस्थिति में मिशन शक्ति केंद्र टीम की अहम भूमिका रही।

मिशन शक्ति टीम में शामिल:

उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा

हेड कांस्टेबल कमलेश यादव

कांस्टेबल सुरेश सिंह

महिला कांस्टेबल करिश्मा

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *