सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ के आदर्श नगर पंचायत में आज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान का नेतृत्व कर रही टीम में
विवेकानंद मिश्र उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़
मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़
नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़
की सक्रिय उपस्थिति रही।
टीम ने सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण हटवाया दुकानों के बाहर अवैध बढ़ाए गए शेड सामान और ठेले हटवाए। प्रशासन ने व्यापारियों समेत आम जनमानस से अपील की कि वे सड़क व सार्वजनिक परिसरों को अवरुद्ध न करें ताकि आवागमन में बाधा न उत्पन्न हो।
स्थानीय नागरिकों ने भी कस्बे में चलाए जा रहे इस अभियान का स्वागत किया और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
