कठेला समय माता पुलिस व साइबर सेल की बड़ी सफलता ऑनलाइन ठगी की ₹6900 राशि पीड़ित को वापस

7 दिसम्बर 2025 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना कठेला समय माता क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹6900 की पूरी राशि वापस दिला दी। ग्राम झकहियां निवासी श्री मोहित यादव के बैंक खाते से 22 अगस्त 2025 को ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से धनराशि निकाल ली गई थी।

पीड़ित ने इसकी सूचना थाना कठेला समय माता में दी जिसके बाद थानाध्यक्ष कठेला के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा लेनदेन का विवरण NCR National Cyber Reporting पोर्टल से प्राप्त कर तकनीकी रूप से जांच की गई।

जनपदीय साइबर सेल, साइबर टीम कठेला समय माता और संबंधित बैंक के समन्वय से की गई संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी राशि सफलतापूर्वक ट्रेस कर पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

पुलिस की जनता से अपील

जनपद पुलिस ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि

किसी अनजान लिंक कॉल या OTP को साझा न करें।

संदिग्ध लेनदेन या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर फोन करें।

या फिर निकटतम थाने साइबर सेल में तत्काल सूचित करें ताकि समय रहते राशि को सुरक्षित किया जा सके।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *