दिनांक: 7 दिसम्बर 2025:
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सिद्धार्थनगर की ओर से कलेक्ट्रेट वह पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी क्षेत्राधिकार शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने झंडा लगाकर शहीद सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा झंडा दिवस की महत्ता बताने के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि
झंडा दिवस का उद्देश्य देश की रक्षा करने वाले सैनिकों उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ सहायता राशि एकत्र करना है। यह अभियान पूरे वर्ष चलता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अनुदान संग्रह अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि सैनिकों व उनके परिवारों की सहायता सुचारू रूप से होती रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं इसलिए समाज का नैतिक दायित्व है कि वह उनके परिवारों को सशक्त बनाए।मुख्य
विकास अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनपद में देशभक्ति और सेवा भावना को नए आयाम देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सैनिकों के सम्मान में झंडा लगाया तथा अनुदान संग्रह अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी पूर्व सैनिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
