सिद्धार्थनगर 7 दिसम्बर 2025 :
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम ने आज ग्राम सभा इटवा भाट में बहू बेटी सम्मेलन आयोजित किया जिसमें महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं को दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट घरेलू हिंसा छेड़छाड़ साइबर अपराध सहित महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अपराध उत्पीड़न या संकट की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।
कार्यक्रम में बताए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 1930 साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन महिलाओं को बताया गया कि प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है जहां वे अपनी शिकायत सुरक्षित रूप से दर्ज करा सकती हैं। टीम ने गांव में मिशन शक्ति 5.0 स्टिकर भी चस्पा किए।
थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
1. उ• नि• राजकुमार यादव
2. आरक्षी पवन कुमार मौर्या
3. म• आ• मंजू सरोज
4. म• आ• उर्मिला देवी
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
