इटवा में दिव्यांग उपकरण वितरण 228 बच्चों को मिले सहायक उपकरण

सिद्धार्थनगर 6 दिसम्बर 2025 :

इटवा ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 228 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर श्रवण यंत्र ब्रेल उपकरण कैलिपर आदि सहायक सामग्री प्रदान की गई।

सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पहले इन्हें विकलांग कहा जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्हें दिव्यांग कहकर सम्मान दिया और इनके लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सुझाव दिया कि बच्चों और अभिभावकों को इन उपकरणों के प्रयोग की सही जानकारी अवश्य दी जानी चाहिए जिससे इनका बेहतर उपयोग हो सके।

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने बताया कि जिले में दिव्यांग बच्चों को समय से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

बीई ओ राजेश कुमार ने कहा कि हाल ही में आयोजित शिविर में बच्चों का चिन्हीकरण किया गया था जिसके आधार पर आज उपकरण वितरित किए गए हैं।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख मारकण्डेय पाण्डेय शिव कुमार वर्मा माधव यादव राम नेवास उपाध्याय रामतेज शुक्ल सुनील पाण्डेय राहुल श्रीवास्तव राकेश मोना पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *