तहसील नौगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं त्वरित निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर 6 दिसम्बर 2025:

आज जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील नौगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का बिंदुवार अवलोकन किया गया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी तहसील प्रशासन और थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को आदेशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *