राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु मोबाइल लोक अदालत वैन को हरी झंडी जिला जज ने किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर 5 दिसंबर 2025:

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 की सफल आयोजन की तैयारी को गति देते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण DLSA सिद्धार्थनगर श्री अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने आज मोबाइल लोक अदालत वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मोबाइल वैन का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने विवादों का समाधान सुलह समझौते के आधार पर करा सकें।

मोबाइल लोक अदालत वैन का रूट प्लान

5 दिसंबर 2025

जनपद एवं सत्र न्यायालय परिसर सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर तहसील नौगढ़ ब्लॉक बर्डपुर तहसील शोहरतगढ़

6 दिसंबर 2025

बाह्य न्यायालय परिसर बांसी तहसील बांसी तहसील इटवा तहसील डुमरियागंज

यह वैन जनपद भर में जाकर 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जनता को जागरूक करेगी।

13 दिसंबर 2025 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत कहां कहां?

दीवानी न्यायालय परिसर, सिद्धार्थनगर बाह्य न्यायालय  बांसी डुमरियागंज ग्राम न्यायालय इटवा कलेक्ट्रेट भवन सहायक श्रमायुक्त न्यायालय जनपद की सभी तहसील मुख्यालय

किन-किन मामलों का निस्तारण होगा?

राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा

दीवानी एवं पारिवारिक वाद मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावे वैवाहिक विवाद नगर पालिका अधिनियम से संबंधित मामले शमनीय आपराधिक मामले राजस्व एवं चकबन्दी वाद मनरेगा व्यापार कर वाद वजन व माप तौल अधिनियम उपभोक्ता फोरम वाद भूमि अधिग्रहण श्रम सर्विस मैटर्स यातायात चालान धारा 138 NI Act चेक bounce बैंक रिकवरी व BSNL विवाद विद्युत व जल बिल विवाद तथा ऐसे अन्य वाद जिनका समाधान संभव हो

सचिव DLSA की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि

दीवानी न्यायालय में बैंक प्रिलिटिगेशन रिकवरी मामलों का निस्तारण भी कराया जाएगा।

राजस्व एवं चक बन्दी वादों का निस्तारण संबंधित न्यायालयों में अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।

इच्छुक पक्ष अपने लंबित मुकदमों को लोक अदालत में निस्तारण हेतु DLSA कार्यालय या संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं।

Live 24 India News  Siddharth nagar ✍️  रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *