CEIR पोर्टल पर मोबाइल खोने की शिकायत का असर बांसी साइबर सेल ने ट्रेस कर मोबाइल वापस कराया

सिद्धार्थनगर 5 दिसंबर 2025:

साइबर अपराध जागरूकता एवं त्वरित शिकायत निस्तारण अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना बांसी साइबर सेल ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर एक खोया हुआ मोबाइल खोज निकालकर उसके मालिक को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

आवेदक कृष्ण कुमार पाण्डेय, निवासी सोनखर थाना कोतवाली बांसी ने 11 नवंबर 2025 को CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल फोन के खो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना बांसी की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अथक प्रयासों के बाद मोबाइल को TRACE कर बरामद कर लिया।

मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।

थाना बांसी साइबर पुलिस टीम

1. उ• नि• शम्स जावेद खान थाना बांसी

2. कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह थाना बांसी

3. का• विनोद चौहान थाना बांसी

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *