सिद्धार्थनगर 5 दिसंबर 2025 :
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि
बिना पंजीकरण कोई वाहन सड़क पर नहीं चलेगा।
बिना फिटनेस के वाहन खासकर विद्यालय बसें तत्काल बंद कराई जाएं।
बिना परमिट चल रही गाड़ियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग व ओवरस्पीडिंग को शून्य सहनशीलता नीति के तहत नियंत्रित किया जाए और ऐसे वाहनों के चालान किए जाएँ।
उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और NHAI को निर्देश दिया कि
सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड लगाए जाएं।
सभी मुख्य सड़कों पर गति सीमा बोर्ड लगाए जाएं।
पुराने या धूमिल संकेतक बोर्डों की सफाई प्रतिस्थापन किया जाए।
सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
राष्ट्रीय राजमार्ग व व्यस्त सड़कों किनारे स्थित विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम नियमित चलाए जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और जनता को संदेश देते हुए कहा
दोपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्यतः वह
तीन सवारी पर पूर्ण प्रतिबंध
चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य।
पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
सभी विभागीय कार्यालय अपने परिसर में हेलमेट जागरूकता बैनर लगाएं।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रा.ख. कमल किशोर एनएच के अधिशासी अभियंता आर.के. वर्मा एआरटीओ प्रियंबदा सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
