जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी SP सिद्धार्थनगर ने सुनी समस्याएं 7 शिकायतें दर्ज

सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई में शुक्रवार को जनपद भर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।

आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 3 मामले मारपीट से संबंधित थे तथा शेष 4 शिकायतें अन्य गंभीर मामलों से जुड़ी रहीं।

SP डॉ. महाजन ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और तुरंत संबंधित थाना शाखा को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

SP ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *