मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान; छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराध और नए कानूनों की जानकारी

सिद्धार्थनगर 4 दिसंबर 2025 :

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा जागरूकता और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भर भर साठा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्र छात्राओं को महिला अपराध नए कानूनों और साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

नेतृत्व थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना मिश्रौलिया ने किया।

छात्र छात्राओं को दिए गए जागरूकता संदेश

मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को

महिला सुरक्षा एवं अपराधों से बचाव

पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी नए कानून

साइबर क्राइम से बचने के तरीके

ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान

आपात स्थितियों में सहायता कैसे प्राप्त करें

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुक किया।

विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किए गए।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निम्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर बताए गए

1090  वुमेन पावर लाइन

181 महिला हेल्पलाइन

1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112  इमरजेंसी पुलिस सेवा

1098 चाइल्ड केयर लाइन

108 एम्बुलेंस सेवा

101 अग्निशमन सेवा

14567  एल्डर हेल्पलाइन

1930  साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन

साथ ही बताया गया कि प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी समस्या आसानी से दर्ज कराई जा सकती है।

मिशन शक्ति टीम थाना मिश्रौलिया

1. उ•नि• श्याम कन्हैया दुबे

2. उ•नि• धर्मराज

3. म•का• अनुराधा

📌 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *