सिद्धार्थनगर 4 दिसंबर 2025:
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम ककरही टोला हीरा डीह में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना के बाद महिलाओं को नए कानूनों हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा महिला अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में हुआ कार्यक्रम
यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान ने किया।
महिलाओं को दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव
बहू बेटी सम्मेलन के दौरान
दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबंधित अपराधों पर कानूनी जानकारी दी गई।
पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग की गई।
स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।
मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर चस्पा कर अभियान का संदेश फैलाया गया।
महिलाओं को बताया गया कि वे अपने क्षेत्र के मिशन शक्ति केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या दर्ज करा सकती हैं।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
सम्मेलन में महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए
1090 वुमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 पुलिस हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड केयर लाइन
108 एम्बुलेंस
101 अग्निशमन सेवा
14567 एल्डर हेल्पलाइन
1930 साइबर हेल्पलाइन
मिशन शक्ति टीम थाना जोगिया उदयपुर
1. उ• नि• कपिल मुनि आनंद शाही
2. आरक्षी प्रदीप उपाध्याय
3. महिला आरक्षी सुशीला कुशवाहा संगीता यादव
📌 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
