राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 4 दिसंबर 2025 :

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर आज शाम 4:30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बैठक में रहे प्रमुख अधिकारी

बैठक में न्यायपालिका प्रशासन और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से

श्री मोहम्मद रफ़ी अपर जनपद न्यायाधीश

श्री बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश पॉक्सो नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत

श्री शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

श्री विश्वजीत सौरयान, अपर पुलिस अधीक्षक

श्रीमती बीना तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी

श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी

विभिन्न प्रमुख बैंकों के प्रबंधक अधिकारी

श्रम विभाग स्वास्थ्य विभाग आबकारी सहकारिता स्टाम्प नेडा एवं परिवहन विभाग के अधिकारी

लोक अदालत में अधिकतम वादों के निस्तारण पर जोर

बैठक के दौरान सभी विभागों और बैंकों को निर्देश दिया गया कि

अधिक से अधिक लंबित वादों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण हेतु भेजा जाए।

बैंक ऋण विद्युत बिल पानी बिल मोटर दुर्घटना पारिवारिक विवाद श्रम और राजस्व संबंधी मामलों में विशेष ध्यान दिया जाए।

जन-जागरूकता अभियान पर विशेष निर्देश

नोडल अधिकारी श्री बीरेन्द्र कुमार ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि

पैरालीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से जिला मुख्यालय तहसीलों बस स्टेशन रेलवे स्टेशन अस्पताल हाट बाज़ार बैंक आदि स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

लोक अदालत की कार्यप्रणाली उसमें निस्तारित किए जा सकने वाले वादों और इसके लाभों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाए।

आगामी लोक अदालत में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति को जिले के सभी मीडिया हाउस एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

📌 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *