इटवा में मिशन शक्ति 5.0 महिला सशक्तिकरण बहू बेटी सम्मेलन और साइबर सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने आज ग्राम माधवापुर और कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज, बाल विवाह, एंटी रोमियो अभियान, नये कानून, साइबर अपराध, और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने पम्पलेट वितरित कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

बाल विवाह व दहेज पर एकांकी नाटक प्रस्तुत

मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम माधवापुर में दहेज व बाल विवाह की कुप्रथाओं पर आधारित एकांकी नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को निम्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बहू सम्मेलन अभियान इत्यादि।

महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र

कार्यक्रम में सुरक्षा से संबंधित प्रमुख हेल्पलाइन नंबर बताए गए 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1090  वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 1930  साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन 101  अग्निशमन सेवा102  स्वास्थ्य सेवा

मिशन शक्ति टीम का विवरण

1. उपनिरीक्षक हसमत अली थाना इटवा

2. महिला कांस्टेबल मंजू चौहान थाना इटवा

3. महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी थाना इटवा

4. कांस्टेबल सतीश गौड़ थाना इटवा

यह समाचार रिपोर्ट अर्जुन अग्रहरि जिला संवाददाता लाइव 24 इंडिया न्यूज़  सिद्धार्थनगर द्वारा प्रेषित।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *