जिलाधिकारी ने किया 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बांसी का औचक निरीक्षण मिली लापरवाही साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर रिपोर्ट अर्जुन अग्रहरि

दिनांक: 3 दिसम्बर 2025

जिलाधिकारी ने किया 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बांसी का औचक निरीक्षण मिली लापरवाही साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने बुधवार को 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड ओपीडी जनरल वार्ड लेबर रूम पैथोलॉजी यूनिट समेत कई महत्वपूर्ण सेक्शनों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक CMS को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

डॉक्टरों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय से उपस्थित रहें ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा जांच तथा सभी आवश्यक सेवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

एक्स रे व अल्ट्रासाउंड सेवा कराने का आदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि एक्स रे मशीन संचालित नहीं है। उन्होंने तत्काल मशीन को चालू कर नियमित सेवा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने को भी प्राथमिकता बताई।

अस्पताल में अधिक से अधिक डिलीवरी कराने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रसूति सेवाओं को बेहतर बनाते हुए अस्पताल में अधिक से अधिक प्रसव करवाए जाएं ताकि महिलाओं को बाहरी संस्थानों का सहारा न लेना पड़े।

निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अन्य अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।

यह समाचार अर्जुन अग्रहरि जिला संवाददाता लाइव 24 इंडिया न्यूज़  सिद्धार्थनगर द्वारा प्रेषित।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *