सिद्धार्थनगर 3 दिसम्बर 2025
महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम के साथ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबरों कानूनी प्रावधानों और आत्म सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी विद्यालय परिसर में चस्पा किए गए।
मुख्य बिंदु क्या कहा अधिकारियों ने?
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान जनपद में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया।
दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबंधी अपराधों से बचाव और पीड़ितों की काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका बताई गई जहां महिलाएं थानों पर जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए
1090 वुमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 चाइल्ड केयर लाइन
108 एम्बुलेंस
101 फायर सर्विस
14567 एल्डर हेल्पलाइन
1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन
साथ ही ट्रैफिक नियमों और खुद की सुरक्षा के तरीकों पर भी छात्रों को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति साइबर जागरूकता टीम
1. मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़
2. उ.नि. संतोष कुमार यादव
3. उ.नि. रामबदन यादव
4. उ.नि. सुनील कुमार त्रिपाठी
5. मु.आ. सतीश सिंह, शिवाकांत यादव
6. का. पवन कुमार मौर्या
7. म.आ. मंजू सरोज कामिनी तिवारी
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
