DM शिव शरणप्पा जीएन ने नौगढ़ व शोहरतगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 2 दिसम्बर 2025 :

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने तहसील नौगढ़ और तहसील शोहरतगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

घर-घर गणना अवधि 11 दिसम्बर तक बढ़ी

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1.01.2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत घर घर गणना की अवधि को 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बीएलओ द्वारा वितरित एवं जमा किए गए गणना प्रपत्र एन्न्यूमरेशन फॉर्म के बारे में भी जानकारी ली।

लेखपालों और बीएलओ के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि

लेखपाल अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कराएं।

भरे हुए प्रपत्रों को बीएलओ रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से तत्काल प्राप्त किया जाए।

गणना प्रपत्रों की फीडिंग कार्य में तेजी लाई जाए।

जिन बीएलओ ने 100% कार्य पूरा कर लिया है, वे अन्य बीएलओ का सहयोग करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराएं।

डिजिटलाइजेशन में 100% कार्य वाले बीएलओ सम्मानित

तहसील शोहरतगढ़ में जिन बीएलओ ने शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा किया उन्हें सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी

अपर जिलाधिकारी वि रा गौरव श्रीवास्तव

अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्ञान प्रकाश

उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य

उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र

तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *