मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न
सिद्धार्थनगर :
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को एक महत्त्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय श्री अरविन्द राय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने की।
बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 में मोटर दुर्घटना से संबंधित अधिक से अधिक क्लेम याचिकाओं का निस्तारण सुनिश्चित करना था।
कौन-कौन रहे मौजूद?
बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र नाथ, तथा विद्वान अधिवक्तागण
श्री हरिशंकर शुक्ल
श्री अजय कुमार यादव
श्री प्रभाकर गुप्ता
श्री अचयुतानंद मिश्र
श्री अरुण कुमार त्रिपाठी
श्री संजय कुमार दूबे
श्री अनिल कुमार त्रिपाठी
श्री शहेन्साह आलम
सहित बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण और पक्षकार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
20 पत्रावलियां नियत निस्तारण पर जोर
माननीय पीठासीन अधिकारी श्री अरविन्द राय द्वारा आज 20 पत्रावलियाँ सुनवाई हेतु नियत की गईं। इस दौरान पक्षकारों उनके अधिवक्ताओं तथा बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को 13 दिसम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों का निस्तारण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
भविष्य की कार्यवाही
बैठक में निर्णय लिया गया कि बीमा कंपनी पीड़ित पक्ष और अधिवक्ताओं के समन्वय से अधिक से अधिक क्लेम मामलों को आपसी सहमति से शीघ्र निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस प्रेस विज्ञप्ति को सभी सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
