सिद्धार्थनगर 23 नवम्बर 2025 :
जनपद एसओजी व थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बोकनार में 21 नवम्बर की रात हुई 32 वर्षीय महिला हाजरा की जघन्य हत्या का मात्र 36 घंटे में खुलासा करते हुए उसके पति कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 2 ईंट आला कत्ल खून लगा जिन्स का पैंट और 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
दिनांक 21.11.2025 की रात हाजरा का शव घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। पति कमरुद्दीन ने पहले पुलिस को गुमराह करते हुए आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम के बाद मामला हत्या का पाया गया और थाना चिल्हिया में धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
तेज कार्रवाई 36 घंटे में केस का खुलासा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी की देखरेख में एक संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस वैज्ञानिक तरीकों और लगातार पूछताछ के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।
पूछताछ में आरोपी का कबूलनामा
आरोपी कमरुद्दीन ने पूछताछ में बताया
वह गेहूं पिसवाकर घर लौटा और पत्नी से सब्जी के बारे में कहा।
पत्नी द्वारा सोयाबीन की सब्जी बनाने की बात कहने पर विवाद हो गया।
गुस्से में उसने पत्नी को धक्का दिया जिससे वह गिर गई।
इसके बाद उसने ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
बाद में घटना को छिपाने के लिए शव को चारपाई पर रखकर पड़ोसियों को बताया कि किसी अज्ञात ने हत्या कर दी।
आरोपी ने कहा कि पत्नी से बच्चे न होने के कारण वह तनाव में रहता था और अक्सर विवाद होता था।
गिरफ्तार आरोपी
कमरुद्दीन पुत्र स्व. अमीन
निवासी बोकनार थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर
बरामदगी
2 अदद ईंट आला कत्ल
1 खून लगा जिन्स पैंट
2 मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया
2. उ.नि. जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी
3. उ.नि. वीरेन्द्र सिंह यादव थाना चिल्हिया
4. एसओजी टीम राजीव शुक्ला मनोज राय दिलीप कुमार आशुतोष धर दूबे जनार्दन प्रजापति वीरेंद्र तिवारी रोहित चौहान सत्येंद्र यादव
5. आरक्षी पीयूष यादव पंकज वर्मा चन्द्रजीत यादव थाना चिल्हिया
रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
