कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण तीन कर्मियों का वेतन काटने का आदेश

सिद्धार्थनगर बढ़नी 15 नवम्बर 2025:

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भरौली विकास खंड बढ़नी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की उपस्थिति पंजिका चेक करते हुए डीएम ने पाया कि वार्डेन शशि किरण विनीता वर्मा तथा सहायिका रेशमा मौके पर उपस्थित नहीं थीं।

कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया भोजन आवासीय सुविधाओं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि आवासीय विद्यालयों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के अचानक निरीक्षण से विभागीय स्तर पर हलचल मच गई और विद्यालय प्रशासन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *