सिद्धार्थनगर 14 नवम्बर 2025 डीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण किसानों की सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 14 नवम्बर 2025 डीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र शोहरतगढ़ बी• का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टॉक रजिस्टर बोरा रजिस्टर भुगतान रजिस्टर एवं सम्पर्क रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की गहन जांच की।

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि

अधिक से अधिक किसानों को धान बिक्री के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाए।

खरीद प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा हर खरीद का रजिस्टर में सटीक अंकन हो।

किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था पीने का पानी छाया आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।

किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *