सीएचसी शोहरतगढ़ का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण लापरवाह कर्मियों पर नाराजगी

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 13 नवम्बर 2025:

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी जिसमें मनोज कुमार सोनू तथा सुनील दत्त शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने जन औषधि कक्ष औषधि भंडारण कक्ष औषधि वितरण कक्ष प्रसव कक्ष एक्स-रे कक्ष जनरल वार्ड और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में जिलाधिकारी ने कर्मियों से जांच संबंधी कार्यप्रणाली पर विस्तार से पूछताछ की।

मातृ सुरक्षा केंद्र कक्ष में उन्होंने बताया गया कि अब तक 25 गर्भवती महिलाओं की एचआरपी जांच की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं से नियमित फीडबैक प्राप्त किया जाए और जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुरक्षा हेतु जाली लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय एमओआईसी शोहरतगढ़ संबंधित चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अंत में सभी कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

📰 रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरी Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *