सशक्त पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को संसाधन सम्पन्न बनाने का संकल्प राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिद्धार्थनगर में किया किट वितरण

सिद्धार्थनगर 11 नवम्बर 2025:

आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त एवं संसाधन सम्पन्न बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने आज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कर महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर मा• सांसद डुमरियागंज श्री जगदंम्बिका पाल मा• विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही मा• विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा कुलपति प्रो. कविता शाह जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सन्त कबीर नगर श्री जयकेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत जिलाधिकारी व सीडीओ ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने गीत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा

> बच्चों की प्रतिभा पहचानना और उन्हें सही दिशा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण का ही नहीं बल्कि प्रारंभिक शिक्षा व्यवहार और संस्कार का भी आधार हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाया जाए।

बच्चों को योग व व्यायाम सिखाया जाए।

भोजन की गुणवत्ता और बैठकर खाने की आदत पर विशेष ध्यान दिया जाए।

9 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन अवश्य लगाई जाए जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सके।

कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर की 5 एवं संतकबीरनगर की 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल एवं मेडिकल किट प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को

पोषण पोटली आयुष्मान कार्ड किसान सम्मान निधि प्रमाणपत्र

पीएम सूर्य घर योजना श्रम विभाग कन्या विवाह अनुदान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण एवं टी.बी. मरीजों को निक्षय पोटली प्रदान की गई।

राज्यपाल ने कहा कि थर्ड जेंडर समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनसे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

सांसद जगदंम्बिका पाल ने कहा

> राज्यपाल महोदया का यह दौरा सिद्धार्थनगर के लिए गौरव की बात है। वे प्रदेश के उच्च पद पर रहते हुए भी गांव और गरीब बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि जनपद में 3140 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं जिनमें लगभग 3.76 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। केंद्रों को सक्षम बनाने हेतु आरओ ईसीसीई किट एलईडी टीवी रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पोषण वाटिका जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने भी जिलाधिकारी और अधिकारियों को अपनी पुस्तक चुनौतियां मुझे पसंद हैं भेंट की।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, एडीएम ज्ञान प्रकाश एएसपी प्रशांत कुमार पीडी नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी डीडीओ सतीश सिंह डीसी मनरेगा संदीप सिंह बीएसए शैलेश कुमार डीपीओ साहब यादव सहित जिले के अन्य अधिकारी आंगनबाड़ी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📸 रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरी Live 24 India News सिद्धार्थनगर:

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *