सिद्धार्थनगर, 11 नवम्बर 2025।
दिल्ली में हुए विस्फोट की घटन के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं सतर्कता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में आज भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवां बार्डर पर एसएसबी एवं थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने एसएसबी अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपसी सहयोग एवं समन्वय पर भी वार्ता की।
जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
