सिद्धार्थनगर डुमरियागंज 8 नवम्बर 2025
विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के राप्ती तट स्थित मंगल भवन में आज विधानसभा स्तरीय मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री महेश शुक्ला जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पूर्ण और त्रुटिरहित बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा मतदाता शामिल हुए।
कार्यक्रम में अतिथियों ने मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और सक्रिय रहे।
आयोजकों ने बताया कि केवल दो दिनों के अल्प आह्वान पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता लोकतंत्र के प्रति गंभीर और संवेदनशील है।
कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
