थाना लोटन पुलिस को बड़ी सफलता नाबालिग लड़की बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर।

थाना लोटन क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर IPS विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना लोटन पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई और तकनीकी व मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

आज दिनांक 5 नवम्बर 2025 को पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्यवाही थाना लोटन पुलिस की सक्रियता का परिणाम है।

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *