लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक चार दिनों तक जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन IG Registration आईएएस नेहा शर्मा ने एक अहम आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि स्टांप एवं निबंधन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को NIC द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड NGC पर स्थानांतरित किए जाने का कार्य किया जा रहा है।
इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण और संबंधित आवेदन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी।
इस दौरान किसी भी प्रकार की जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेज़ अपलोडिंग या पंजीकरण कार्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने आम जनता वकीलों और लेखपालों से सहयोग की अपील की है।
नए सर्वर पर माइग्रेशन कार्य पूरा होने के बाद 12 नवंबर से रजिस्ट्री की प्रक्रिया सामान्य रूप से फिर शुरू की जाएगी।
📍 रिपोर्ट – Live 24 India News, लखनऊ
