आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि सरदार पटेल जी के अदम्य साहस दूरदृष्टि और संगठन कौशल ने भारत की एकता को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
