प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ दिलाई।
यह दिवस भारत की एकता अखंडता और सामूहिक शक्ति को समर्पित है। लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🇮🇳
