अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण हेतु बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर।

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवशरणप्या जी एन ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा अन्य सुधार कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को मतदान सूची में शामिल किया जाए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

बैठक में उप जिलाधिकारीगण, निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेषक: लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *