बढ़नी और तुलसियापुर घाट पर भक्ति की बयार विधायक विनय वर्मा ने धर्मपत्नी संग लिया आशीर्वाद श्रद्धालुओं में उमंग

सिद्धार्थनगर बढ़नी : छठ पर्व के पावन अवसर पर बढ़नी के छठ घाट पर रविवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरोवर के शांत जल पर जब बादलों के बीच से भगवानदास भुवन भास्कर की लालिमा झलकी तो पूरा वातावरण छठ मइया के जयघोष से गूंज उठा।

इस पावन क्षण पर विधायक विनय वर्मा अपनी धर्मपत्नी बबीता वर्मा के साथ घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने व्रती माताओं बहनों के चरणों में नमन किया। विधायक दंपति ने श्रद्धालुओं को बिस्कुट चाय और चना भेंट कर आशीर्वाद लिया। घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुजन इस भावविभोर दृश्य के साक्षी बने।

व्रतियों द्वारा सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ जब छठ गीतों की गूंज उठी तो सरोवर की लहरें मानो आस्था के तरानों पर थिरकने लगीं। दीपों की जगमग और श्रद्धा से भरे चेहरों ने वातावरण को पूर्णतः दिव्य बना दिया।

बढ़नी से लौटकर विधायक दंपति पिकौरा स्थित घोरही नदी तट पहुंचे, जहां उन्होंने पुनः भगवान दिवाकर को अर्घ्य अर्पित किया और व्रती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को चाय बिस्कुट व चना वितरित किया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा –

> जब आस्था सच्ची हो तो बादल भी श्रद्धा के आगे झुक जाते हैं। छठ पर्व केवल एक अनुष्ठान नहीं बल्कि हमारी संस्कृति संस्कार और एकता का प्रतीक है।

अंत में घाट पर उपस्थित श्रद्धालुजन जय छठी मइया की जय शिव बाबा घाट की जय पलटा देवी मैया की जय कठेला मैया की के जयघोष से गूंज उठे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *