सिद्धार्थनगर :
डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन रोहिणी यादव एवं महिला मिशन केंद्र थाना जोगिया उदयपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। टीम में थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान उपनिरीक्षक आनंद शाही का. प्रदीप उपाध्याय, म.का. श्वेता यादव तथा म.हो. कल्पना पांडेय शामिल रहीं।
यह कार्यक्रम गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन साइबर अपराध सुरक्षा एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने हेतु सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
👉 1090 वुमेन पावर लाइन
👉 181 महिला हेल्पलाइन
👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 112 पुलिस हेल्पलाइन
👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव आत्मरक्षा के उपायों और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी बांसी ने कहा कि
> महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है और हर बेटी को आत्मनिर्भर बनना समय की जरूरत है।
