राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष शोहरतगढ़ में ऐतिहासिक पथ संचलन पुष्प वर्षा से गूंजा नगर

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर 14 अक्टूबर 2025:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार को शोहरतगढ़ नगर में संघ के तत्वावधान में विराट पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक गण पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में शामिल होकर शोहरतगढ़ की गलियों से गुजरे।

पथ संचलन के दौरान माताओं एवं बहनों ने घरों से पुष्प वर्षा घंटी बजाकर तथा शंखनाद करते हुए स्वयंसेवकों की आरती उतारी जिससे पूरा नगर राष्ट्र भावना से ओतप्रोत हो उठा। यह दृश्य अत्यंत विराट और ऐतिहासिक रहा जिसने नगरवासियों में नई ऊर्जा और राष्ट्र निष्ठा का संचार किया।

स्वयंसेवक गणों ने शोहरतगढ़ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अनुशासन देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर भर में हुआ पुष्प वर्षा का आयोजन रहा जिसने पथ संचलन को भव्यता प्रदान की।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक संघ के पदाधिकारी स्वयंसेवक गण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *