त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च आमजन से संवाद स्थापित कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

जनपद सिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2025 :

त्योहार धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सोमवार को थाना शोहरतगढ़ के कस्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संदेश दिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस और प्रशासनिक टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ महिला थाना प्रभारी एसओजी टीम एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व प्रशासन की संयुक्त उपस्थिति से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *