शोहरतगढ़। कस्बा क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से रविवार की शाम ADM गौरव श्रीवास्तव और ASP प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में पैदल मार्च किया।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा मनमुटाव का समाधान और सहयोग की भावना से ही अमन-चैन कायम रह सकता है।
इस दौरान अफसरों ने बाजार क्षेत्र मुख्य मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च के दौरान सीओ मयंक द्विवेदी थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह निरीक्षक सुभाष यादव एसआई जितेन्द्र पांडेय सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
लोगों ने पुलिस और प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कदमों से आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलता है तथा असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनता है।
