इटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई दीपावली छठ पर्व से पहले 1200 किलो अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 11 अक्टूबर 2025:

त्योहारों के मद्देनज़र अवैध विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इटवा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 1200 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत ₹705430 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा इटवा क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा अपने घरों पर अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री का भंडारण किया गया है।

सूचना के आधार पर थाना पुलिस की दो टीमों ने त्वरित दबिश दी।

🔹 पहली टीम ने प्रभुदयाल उर्फ राजा जायसवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद जायसवाल निवासी वार्ड नं. 16 अटल नगर के घर से 11 गत्ते लगभग 750 किग्रा अवैध पटाखे बरामद किए।

🔹 दूसरी टीम ने फिरोज पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मोहल्ला जानकीनगर के घर से 12 गत्ते और एक झोला लगभग 450 किग्रा पटाखे बरामद किए।

दोनों के विरुद्ध धारा 125 बीएनएस धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1984 तथा धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई और अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे आगामी दीपावली व छठ पूजा पर पटाखों की बिक्री हेतु यह स्टॉक अवैध रूप से रखे हुए थे। इतने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का रिहायशी इलाके में भंडारण मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।

🔸 बरामद सामान में मुर्गा छाप मोरी छाप टॉप टेन गोल्डेन कोर, यूजाला स्पेशल फ्लॉवर पॉट जैसे सैकड़ों प्रकार के पटाखे शामिल हैं।

📍गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह गोपाल रामजी यादव विनय प्रताप सिंह व पुलिस बल मनोज द्विवेदी धनश्याम यादव राकेश मौर्य प्रवीन कुमार विकास ओझा गिरीजेश कुमार म• का• ब्रिजमा निषाद श्रुति मिश्रा।

👮‍♂️ इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दीपावली पर अवैध पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

📢  रिपोर्ट : Live 24 India News सिद्धार्थनगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *